Bhagalpur. बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में उमड़ी भीड़, सरकारी पूजा के बाद शुरू हुआ दर्शन
Author Brajesh nandan mad
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर के प्रसिद्ध बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में शनिवार की सुबह श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला. मंदिर में सुबह पांच बजे सरकारी पूजा का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट
Bhagalpur News: भागलपुर के प्रसिद्ध बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में शनिवार की सुबह श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला. मंदिर में सुबह पांच बजे सरकारी पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा. पूजा-अर्चना महंत शिवनारायण गिरि के नेतृत्व में संपन्न हुई, जबकि पंडित अभिषेक पांडेय ने विधि-विधान के साथ पूजा कराई. पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद रहे और भगवान शिव के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा. सरकारी पूजा संपन्न होने के बाद मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए. इसके बाद भक्तों की लंबी कतार लग गई. मंदिर प्रबंधन की व्यवस्था में प्रबंधक बाल्मिकी सिंह ने भी सहयोग किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ब्रजेश नंदन माधुर्य
ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










