Bhagalpur news नशा मुक्ति को लेकर निकाली गयी जागरूकता रैली

Updated at : 23 Feb 2025 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news नशा मुक्ति को लेकर निकाली गयी जागरूकता रैली

लिस जिला नवगछिया के तत्वावधान में नवगछिया आदर्श थाना के थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह के नेतृत्व में बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड से नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गयी

विज्ञापन

बिहार पुलिस सप्ताह 2025 के अंतर्गत पुलिस जिला नवगछिया के तत्वावधान में नवगछिया आदर्श थाना के थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह के नेतृत्व में बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड से नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गयी. थाना प्रभारी रवि शंकर सिंह, बाल भारती प्रबंधन समिति के सचिव अभय प्रकाश मुनका, प्राचार्य कौशल किशोर जायसवाल, प्रशासक डीपी सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा विद्यालय से रैली को प्रस्थान कराया. रैली विद्यालय से महाराज जी चौक, वैशाली होटल चौक होते नवगछिया रेलवे स्टेशन व स्टेशन से हरिया पट्टी होते विद्यालय पहुंची. रैली में विद्यालय के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. रैली का उद्देश्य समाज को नशा से होने वाली बुराइयां और उसके दुष्परिणाम से जागरूक करना था. जन-जन ने यह ठाना है, नशे को दूर भगाना है और कई स्लोगन बच्चे लगाते जा रहे थे. लायंस क्लब ऑफ नवगछिया टाउन के सौजन्य से रास्ते में रैली में शामिल सभी छात्र-छात्राओं व उपस्थित लोगों को फ्रूटी दी गयी. स्टेशन चौक व महाराज जी चौक पर विद्यालय के छात्र सोमू राज, सत्यम कुमार, छात्रा नंदनी कुमारी, छात्र गौरव कुमार, उत्कर्ष कुमार और अशफाक आलम ने एक शानदार नुक्कड़ नाटक से नशा से होने वाली बीमारियां व इसके बुरे परिणामों को शानदार ढंग से प्रस्तुत किया. मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सह लायंस क्लब के जिला काेे-आर्डिनेटर पवन कुमार सर्राफ, अजय कुमार रुंगटा, अभय प्रकाश मुनका, प्रवीण कुमार केजरीवाल, विनोद चिरानिया, कमलेश अग्रवाल, जयशंकर मंडल, डॉ मुकेश, सुरेंद्र कुमार चौधरी, कालीचरण मिश्रा, अवधेश पोद्दार, अमरजीत कुमार, अंकिता, रमन, पूजा मिश्रा उपस्थित थी.

नाबालिग की मौत मामले में मुकदमा दर्ज, हत्या का आरोप

सन्हौला सनोखर थाना क्षेत्र सनोखर बाजार में नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में सनोखर थाना पुलिस ने मृतक की मां के बयाना पर मामला दर्ज कराया है. मृतक की मां ने गांव के राजेश भारती पिता स्व राम प्रसादी पर हत्या का आरोप लगाया है. लड़की के पिता व उसके परिजनों ने आरोप लगाया है कि मेरी बेटी से छत पर दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर शव को मेरे यहां लाकर घर में रख दिया. थानाध्यक्ष रनतेज भारती ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सारी सच्चाई सामने आ जायेगी. घटना की गंभीरता को देखते हुए रात में एफएसएल टीम जांच के लिए पहुंची. आरोप है कि टीम ने आरोपी पक्ष की बेटी के कपड़े जब्त किये, लेकिन मृतका के शरीर पर मौजूद कपड़े नहीं लिये. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन