bhagalpur news. सुलतानगंज के पश्चिमी छोर पर लगेगी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन

Updated at : 29 Mar 2026 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. सुलतानगंज के पश्चिमी छोर पर लगेगी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन

सुलतानगंज स्टेशन के पश्चिमी छोर पर पुराना बिल्डिंग भवन के समीप ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगेगा

विज्ञापन

शुभंकर, सुलतानगंज

सुलतानगंज स्टेशन के पश्चिमी छोर पर पुराना बिल्डिंग भवन के समीप ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगेगा. जिससे यात्री को टिकट लेने में सुविधा मिलेगी. सुलतानगंज स्टेशन पर मोबाइल फूड वैन, कैटरिंग स्टॉल व फूड प्लाजा शुरू करने की दिशा में पहल तेज होगा. शनिवार को मालदा रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) कार्तिक सिंह ने प्रभात खबर से बातचीत के दौरान कहा. कहा कि सुलतानगंज स्टेशन “अमृत भारत स्टेशन” योजना में शामिल है, यहां यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना प्राथमिकता है, जो सुविधा मिल रही है, उसका मेंटेन किया जाने का निर्देश दिया, ताकि यात्री को उसकी सुविधा मिल सके. कहा कि पश्चिमी छोर पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाने, मोबाइल फूड वैन, कैटरिंग स्टॉल व फूड प्लाजा शुरू करने की योजना है. रेलवन एप के माध्यम से टिकट लेने के लिए यात्रियों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए, ताकि यात्रियों को टिकट लेने में सुविधा हो. इसके अलावा, श्रावणी मेला को देखते हुए डीसीएम ने निर्देश दिया कि कांवरियों की सुविधा में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए. सभी खामियों को मेला शुरू होने से पहले हर हाल में दुरुस्त करने को कहा गया. साथ ही फुट ओवरब्रिज को चालू कराने की दिशा में भी तेजी लाने का निर्देश दिया गया. कहा कि टिकट लेकर चलने वाले यात्री की कमी है, जिसको लेकर सुलतानगंज में टिकट चेकिंग अभियान रेगुलर सुलतानगंज स्टेशन पर किये जाने को लेकर निर्देशित किया गया है.

चार घंटे की जांच में खुली व्यवस्थाओं की हकीकत

मालदा रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) कार्तिक सिंह ने शनिवार को सुलतानगंज रेलवे स्टेशन का करीब चार घंटे तक औचक निरीक्षण किया. उन्होंने टिकट बुकिंग काउंटर, पैनल रूम, डॉरमेट्री, अतिथि कक्ष, शौचालय, पेयजल व्यवस्था और टिकट चेकिंग व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया. करीब चार घंटे तक चले औचक निरीक्षण में स्टेशन की व्यवस्थाओं की हकीकत सामने आ गई, जहां साफ-सफाई, शौचालय और यात्री सुविधाओं में कई खामियां उजागर हुईं. निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसीएम ने स्टेशन परिसर में गंदगी और शौचालयों की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार कर्मियों पर पेनल्टी लगाने और नियमित मॉनिटरिंग के सख्त निर्देश दिए.

बेटिकट यात्रियों के खिलाफ चला अभियान

निरीक्षण के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वालों पर भी सख्ती दिखाई गई. कमर्शियल टिकट इंस्पेक्टर अमर कुमार ने बताया कि विशेष अभियान में 320 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे 1.24 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला गया. डीसीएम ने नियमित टिकट चेकिंग अभियान चलाने और रेलवन ऐप से टिकट लेने के लिए यात्रियों को जागरूक करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान वाणिज्य निरीक्षक सुधांशु आर्या, कमर्शियल टिकट इंस्पेक्टर अमर कुमार, स्टेशन प्रबंधक गिरीश प्रसाद सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन