bhagalpur news. दीपनगर में ऑटो चालक ने जहरीला पदार्थ खाकर की खुदकुशी

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. दीपनगर में ऑटो चालक ने जहरीला पदार्थ खाकर की खुदकुशी

दीपनगर में ऑटो चालक ने की खुदकुशी.

विज्ञापन

जोगसर थाना क्षेत्र के दीपनगर निवासी टोटो चालक सुभाष कुमार सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली है. सुभाष की स्थिति खराब होने के बाद शनिवार को देर शाम उसे जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के क्रम में शनिवार देर रात उसे मृत घोषित कर दिया गया. रविवार को बरारी कैंप थाने की पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. घटना की बाबत मृतक की पत्नी लक्ष्मी कुमारी ने पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया है. स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है. पुलिस ने परिजनों से पूछ ताछ भी की है.

मूल रूप से वैशाली जिले का निवासी था टोटो चालक

सुभाष वैशाली का मूल निवासी था और भागलपुर में उसका ससुराल था. सुभाष के साला ने बताया कि उसका बहन-बहनोई अपने आठ साल के बच्चे के साथ रहते थे. उसकी बहन ब्यूटी पार्लर में काम करती है. जबकि बहनोई सुभाष ऑटो चलाता था. शनिवार शाम पांच बजे बहन ने फोन किया कि उसके बहनोई का तबीयत बिगड़ गयी है. साढ़े पांच बजे जब वहां पहुंचा तो सुभाष बरामदा के पास गिरा हुआ था. अचेतावस्था में उसे जेएलएनएमसीएच मायागंज में भर्ती कराया गया था. परिजनों ने सुसाइड नोट नहीं मिलने की बात करते हुए बताया कि सुभाष लिखना पढ़ना नहीं जानता था. जिस समय घटना हुई उसकी पत्नी ब्यूटी पार्लर में थी. बेटा अपने ननिहाल में था. 16 साल पहले उसकी शादी हुई थी.परिजनों ने यह भी बताया कि सुभाष नशे का आदि था. इन दिनों वह हर वक्त नशे में रहता था. अत्यधिक नशे का सेवन भी उसकी मौत का कारण हो सकता है. लेकिन आत्महत्या का सटीक कारण क्या है, यह वे लोग नहीं जानते हैं. सुभाष की मौत के बाद परिजन शोक संतप्त हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन