पुलिस पर हमला कर बालू लदा ट्रैक्टर छुड़ाया

Updated:
विज्ञापन
पुलिस पर हमला कर बालू लदा ट्रैक्टर छुड़ाया

जगदीशपुर के फतेहपुर गांव में माफिया ने पुलिस पर हमला कर जब्त किये गये दो बालू लदे ट्रैक्टरों को छुड़ा लिया.

विज्ञापन

भागलपुर : जगदीशपुर के फतेहपुर गांव में माफिया ने पुलिस पर हमला कर जब्त किये गये दो बालू लदे ट्रैक्टरों को छुड़ा लिया. बालू माफिया और उसके साथियों ने पुलिस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया और ईंट भी बरसाये, जिसमें हवलदार मुमताज खान का सिर फूट गया और दारोगा अशोक सिंह को चोट लगी है.

पुलिस पदाधिकारी और जवान वहां से किसी तरह जान बचा कर भागे. घायल पुलिसकर्मियों ने भागने के दौरान थानाध्यक्ष को सूचना दी, जिसके बाद थानाध्यक्ष संजय सत्यार्थी पहुंचे. अधिक संख्या में पुलिसकर्मियों को आते देख हमलावर भागने लगे. इस दौरान महिला पुलिस ने एक महिला हमलावर बजरंगी यादव की पत्नी वंदना देवी को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही मौके से दो बाइक व एक मोबाइल भी जब्त किये गये. पुलिस पर हमले की जानकारी वरीय अधिकारी को मिलने पर डीएसपी (विधि व्यवस्था) नेशार अहमद शाह ने फतेहपुर गांव पहुंच कर जांच की. दारोगा अशोक के बयान पर बजरंगी यादव, पंकज यादव, वंदना देवी सहित 10 नामजद और 15-20 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन