ePaper

Bhagalpur News. उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर आरोपित को छुड़ा ले गये लोग

Updated at : 12 Oct 2025 11:34 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News. उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर आरोपित को छुड़ा ले गये लोग

उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर आरोपित को छुड़ा ले गये लोग.

विज्ञापन

-शराब खरीद-बिक्री की सूचना पर कुतुबगंज पहुंची थी टीम

बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर हिरासत में लिये गये आरोपित को छुड़ाकर अपने साथ ले गये. स्थानीय लोगों ने आक्रोशित ह कर टीम के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. वाहन के शीशे को तोड़ दिया गया. लोगों ने टीम के पदाधिकारियों के साथ हाथापाई भी की. घटना शनिवार देर रात की है. जानकारी के अनुसार शराब खरीद-बिक्री और भंडारण की सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम कुतुबगंज पहुंची थी. टीम के पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने विरोध प्रारंभ कर दिया. विरोध के बीच ही जवानों ने एक आरोपित को मौके से धर दबोचा. इससे लोगों का आक्रोश काफी बढ़ गया. पहले लोगों ने अधिकारियों पर उक्त युवक को छोड़ देने का दबाव बनाया. नहीं छोड़ने पर लोगों ने हमला बोल दिया. बताया जा रहा है कि मौके पर जमकर हाथपाई हुई. स्थानीय लोग उत्पाद विभाग की टीम पर भारी पड़े और हिरासत में लिये गये लोगों को छुड़ा ले गये. फिर टीम के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.

जानकारी मिली है कि विभाग को मोहल्ले में बड़े पैमाने पर शराब के भंडारण और खरीद बिक्री की सूचना मिली थी, इसी सूचना के सत्यापन के लिए उत्पाद विभाग की टीम मोहल्ला पहुंची थी. उत्पाद विभाग द्वारा मामले की प्राथमिकी बबरगंज थाने में दर्ज करायी गयी है, जिसमें कई लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बबरगंज थानाध्यक्ष रविशंकर ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

अधिकारी बोले…

उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रमोदित नारायण सिंह ने कहा कि शराब के कारोबार की सूचना पर पदाधिकारी और जवानों की टीम छापेमारी के लिए गई थी. स्थानीय लोगों ने विरोध किया. दुर्व्यवहार किया और वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन