Bhagalpur news बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कला व संस्कृति का समावेश आवश्यक

Published by :JITENDRA TOMAR
Published at :18 Oct 2025 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कला व संस्कृति का समावेश आवश्यक

प्राथमिक विद्यालय मिर्धाचक आदिवासी टोला में बच्चों ने दीपावली पेंटिंग और घरौंदा बनाने की प्रतियोगिता में भाग लिया.

विज्ञापन

कहलगांव प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मिर्धाचक आदिवासी टोला में बच्चों ने दीपावली पेंटिंग और घरौंदा बनाने की प्रतियोगिता में भाग लिया. बच्चों ने अपनी कला और प्रतिभा को प्रदर्शित किया और दीपावली के त्योहार की खुशियों को अपने चित्रों और घरौंदों के माध्यम से व्यक्त किया.

वरीय शिक्षक चित्तरंजन कुमार सिंह व विशिष्ट शिक्षक रंजीत कुमार की देखरेख में बच्चों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार की पेंटिंग बनायी, जिनमें दीपावली के त्योहार की खुशियों को दर्शाया गया. बच्चों ने अपने चित्रों में रंगों का अद्भुत मिश्रण किया और दीपावली के त्योहार की महत्ता को अपने चित्रों में उकेरा. अध्यापिका मोनिका कुमारी की देखरेख में बच्चों ने घरौंदा बनाने की प्रतियोगिता में अपने कौशल का प्रदर्शन किया. बच्चों ने अपने घरौंदों में रंगों और सजावट का अद्भुत मिश्रण किया. प्रधान शिक्षक अर्जुन केसरी ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में कला व संस्कृति विकसित होंगे, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है. संजय हेम्ब्रम और चांदनी टुड्डू को सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग बनाने व उषा मरांडी व वर्षा को सर्वश्रेष्ठ घरौंदा बनाने के लिए शिक्षक – शिक्षिका ने पुरस्कृत किया.

विद्यालय में छठ पूजा की झांकी की प्रस्तुति

कहलगांव प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय राम राय बाग ख़ुटहरी में प्रधान शिक्षक सर्वोत्तम कुमार शर्मा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने लोक आस्था का महा पर्व छठ पूजा की झांकी प्रस्तुति की. छात्राओं ने झिझिया, चकेबा, भक्ति गीत की शानदार प्रस्तुति दी. कार्यक्रम के सफल संचालन में मधुप्रिया, गीता, पूजा, छोटी ,शिवम सहित विद्यालय के समस्त विद्यार्थी का अहम भूमिका रही.

देसी शराब बरामद, पांच गिरफ्तार

जगदीशपुर बाईपास पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. तरडीहा व पिस्ता गांव में छापेमारी कर पुलिस ने काफी मात्रा में देसी शराब बरामद की और पांच लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपितों में तरडीहा के नंदकिशोर चौधरी, परमेश्वरी यादव, महेश्वरी राय, राजकुमार राय और पिस्ता गांव के दिलीप चौधरी शामिल हैं. पुलिस ने नंदकिशोर चौधरी के घर से 50 लीटर, महेश्वरी राय के घर से ढाई लीटर और दिलीप चौधरी के घर से चार लीटर देसी शराब बरामद की. थानाध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गयी. गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन