Bhagalpur News: 2.4 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार, भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News: 2.4 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार, भेजा जेल

थाना के गश्ती पदाधिकारी रामबच्चन प्रसाद ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के खैरपुर निवासी पप्पू मंडल को 2.4 किलो गांजा के साथ उसके घर से गिरफ्तार कर लिया

विज्ञापन

खरीक.

थाना के गश्ती पदाधिकारी रामबच्चन प्रसाद ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के खैरपुर निवासी पप्पू मंडल को 2.4 किलो गांजा के साथ उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को सूचना मिली कि पप्पू अपने घर में भारी मात्रा में मादक पदार्थ स्टोर कर खुलेआम बेच रहा है.

पुलिस खैरपुर गांव में पप्पू मंडल के घर की घेराबंदी कर छापामारी की. घर से प्लास्टिक के थैले में रखा 2.4 किलो गांजा और इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन बरामद हुआ. पुलिस टीम ने बरामद गांजा, वेट मशीन जब्त कर पप्पू मंडल को गिरफ्तार कर थाना लायी. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjiv Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjiv Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन