bhagalpur news. आज से स्कूलों में वार्षिक परीक्षा, 32 हजार से अधिक छात्र होंगे शामिल

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 12 Mar 2026 12:37 AM

विज्ञापन

सुलतानगंज प्रखंड के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में गुरुवार से वार्षिक परीक्षा शुरू होगी

विज्ञापन

सुलतानगंज प्रखंड के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में गुरुवार से वार्षिक परीक्षा शुरू होगी. परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. बीआरसी के लेखापाल पवन कुमार ने बताया कि इस वर्ष कुल 32,489 छात्र-छात्राएं वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा में शामिल होंगे. इनमें कक्षा 3 से 8 तक के 27,820 विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा ली जाएगी, जबकि कक्षा 1 और 2 के 6,390 बच्चों की मौखिक परीक्षा कराई जाएगी.

उत्तर पुस्तिकाएं स्कूलों को वितरित

परीक्षा को लेकर कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को वितरित कर दी गई हैं. परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए एक विद्यालय के शिक्षकों को दूसरे विद्यालय में वीक्षण कार्य के लिए टैग किया गया है.

12 से 19 मार्च तक चलेगी परीक्षा

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तनु कुमारी ने बताया कि वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा 12 से 19 मार्च तक आयोजित की जाएगी. सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक को परीक्षा के बेहतर संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.

शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी

परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने टैग किए गए विद्यालयों में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी किया है. निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अपने विद्यालय में पदस्थापित शिक्षकों को टैग किए गए विद्यालयों में वीक्षण कार्य के लिए विरमित करें और विभागीय निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें. शिक्षा विभाग का कहना है कि परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली गई है.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन