bhagalpur news. गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबने से आठ वर्षीय बालक की मौत
Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन

गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई. मृतक इस्माइलपुर थाना के लक्ष्मीपुर मुस्लिमटोला निवासी मो साजन अली के पुत्र किर्दोष है
विज्ञापन
गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई. मृतक इस्माइलपुर थाना के लक्ष्मीपुर मुस्लिमटोला निवासी मो साजन अली के पुत्र किर्दोष है. बताया गया कि किर्दोष अपने पांच छह दोस्तों के साथ गंगा नदी में नहाने के लिए गया था. इसी दौरान पांव फिसलने से गहरे पानी चला गया. गहरे पानी में चले जाने पर वह डूबने लगा. उसके साथ मौजूद अन्य बच्चे घबरा गए और शोर मचाने लगे. बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल खोजबीन शुरू की. काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चे को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी. आननफानन में उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे. इधर, सूचना मिलते ही इस्माइलपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौके पर पहुंचे जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन मंडल ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. वहीं अपने मासूम बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया. माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी शोक का माहौल व्याप्त है और हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










