Bhagalpur News: अंतरराज्यीय बस पड़ाव की जमीन के लिए घटी राशि, 11.66 करोड़ निर्धारित

Updated at : 22 Feb 2025 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News: अंतरराज्यीय बस पड़ाव की जमीन के लिए घटी राशि, 11.66 करोड़ निर्धारित

जिले के गोराडीह अंचल क्षेत्र में बाइपास के समीप अंतर्राज्यीय बस पड़ाव का निर्माण होगा. 15 एकड़ पांच डिसमिल जमीन चिह्नित कर ली गयी है.

विज्ञापन

– रैयती भूमि के खतियानी स्वरूप परिवर्तित हो जाने से पहले की स्वीकृति को किया रद्द- राशि घटाकर यूडीएचडी ने दी दोबारा स्वीकृति

वरीय संवाददाता, भागलपुर

जिले के गोराडीह अंचल क्षेत्र में बाइपास के समीप अंतर्राज्यीय बस पड़ाव का निर्माण होगा. 15 एकड़ पांच डिसमिल जमीन चिह्नित कर ली गयी है. इसके अधिग्रहण के लिए अनुमानित व्यय की राशि 14 करोड़ 81 लाख 20 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति नगर विकास व आवास विभाग ने प्रदान कर दी थी, जिसको रद्द कर दिया गया है. अब इस राशि को घटाकर 11 करोड़ 66 लाख 36 हजार रुपये की स्वीकृति दी है. पूर्व में 31 जनवरी को नगर विकास व आवास विभाग के संयुक्त सचिव राजीव शंकर ने महालेखाकार को स्वीकृति पत्र भेजा था. अब राशि घटाकर स्वीकृति पत्र भेजा है, जिसकी कॉपी जिला प्रशासन को भेजी गयी है.

जानें राशि घटाने की वजह

जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने अनुरोध किया कि गोराडीह में नव अंतरराज्यीय बस पड़ाव के निर्माण के लिए चिह्नित 15 एकड़ 05 डिसमिल भूमि अधिग्रहण के लिए पूर्व में उपलब्ध कराये गये रैयती भूमि के खतियानी स्वरूप वर्तमान में परिवर्तित हो गया है. इस कारणवश रैयत को भुगतान की जाने वाली भू-मुआवजा की संशोधित अनुमानित व्यय की राशि 11 करोड़ 66 लाख 36 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जाये. इस आलोक में राशि घटायी गयी है.

वर्ष 2024-25 के लिए दी गयी राशि

यह राशि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए दी गयी है. गत एक फरवरी को मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा पर भागलपुर आये थे. उन्होंने भागलपुर आने के बाद अंतर्राज्यीय बस पड़ाव के निर्माण की घोषणा की थी. नगर विकास व आवास विभाग ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया है कि उक्त राशि अविलंब समाहर्ता को ट्रांसफर कर दें. नगर आयुक्त द्वारा समाहर्ता से उपयोगिता प्रमाणपत्र प्राप्त कर विभाग को 18 माह के अंदर उपलब्ध कराया जायेगा.

अगरपुर मौजा में बनेगा बस पड़ाव

अंतरराज्यीय बस अड्डा के लिए गोराडीह प्रखंड मार्ग में उच्च माध्यमिक विद्यालय, अगरपुर के समीप 15 एकड़ पांच डिसमिल जमीन चिह्नित की गयी है. यह बाइपास के निकट स्थित है. इसमें छह प्लॉट रैयती और दो प्लॉट सरकारी है. सिर्फ रैयती भूमि का अर्जन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन