TMBU News: सर्वर डाउन रहने से राशि निर्गत नहीं, वेतन के लिए इंतजार

Updated:
विज्ञापन
TMBU News: सर्वर डाउन रहने से राशि निर्गत नहीं, वेतन के लिए इंतजार

टीएमबीयू के सभी अंगीभूत कॉलेजों के शिक्षकों व कर्मचारियों को वेतन के लिए अभी और इंतजार करना होगा. बताया जा रहा है सर्वर डाउन रहने के कारण वेतन को लेकर राशि की पोस्टिंग नहीं हो पा रही है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, भागलपुर

टीएमबीयू के सभी अंगीभूत कॉलेजों के शिक्षकों व कर्मचारियों को वेतन के लिए अभी और इंतजार करना होगा. बताया जा रहा है सर्वर डाउन रहने के कारण वेतन को लेकर राशि की पोस्टिंग नहीं हो पा रही है. पिछले दो दिनों से संबंधित कर्मचारी पोस्टिंग को लेकर कोषागार से संपर्क में है.

उधर, विवि के सिंडिकेट सदस्य असिस्टेंट प्रोफेसर निर्लेश कुमार ने कहा कि विवि प्रशासन ने सभी 12 अंगीभूत कॉलेजों के शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन जारी कर दिया है. साथ ही आठ में छह नये कार्यरत शिक्षकों का भी वेतन भुगतान की मंजूरी प्रदान की है. उन्होंने बताया कि वेतन भुगतान नहीं होने पर रजिस्ट्रार व एफओ से जानकारी ली. अधिकारियों ने कहा कि तकनीकी कारणों से वेतन भुगतान नहीं हो पा रहा है. संबंधित कर्मी लगातार प्रयासरत हैं. बता दें कि मार्च, अप्रैल व मई का वेतन भुगतान होना है. जबकि विवि, पीजी विभाग व संबंधित इकाई को चार दिन पहले ही वेतन भुगतान हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjiv Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjiv Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन