Bhagalpur News: घायल को नहीं मिली एंबुलेंस, हाथ में स्लाइन की बोतल लेकर पहुंचा स्टेशन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

घायल को नहीं मिली एंबुलेंस, हाथ में स्लाइन की बोतल लेकर पहुंचा स्टेशन
विज्ञापन
कहलगांव.
अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था का बुरा हाल है. अस्पताल से घायल युवक को स्लाइन चढ़ाने के बाद बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर किया गया था. इसके लिए जब एंबुलेंस नहीं मिली तो घायल युवक स्लाइन की बोतल पकड़ कर भाड़े के टोटो से कहलगांव रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां से ट्रेन से भागलपुर रवाना हुआ. मालूम हो कि, प्रखंड के बीरबन्ना निवासी मो गुड्डू सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गया था. जिसे पुलिस एवं परिजन के सहयोग से अनुमंडलीय अस्पताल कहलगांव लाया गया था. अनुमंडलीय अस्पताल के प्रबंधक गोविंद उपाध्याय ने बताया कि मैं अभी बाहर हूं, घटना की जानकारी लेकर बता पाऊंगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










