अजीत शर्मा ने भागलपुर विस का दौरा कर मांगा समर्थन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Apr 2024 8:55 PM
महागठबंधन के प्रत्याशी अजीत शर्मा ने शुक्रवार को भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का दौरा किया
महागठबंधन के प्रत्याशी अजीत शर्मा ने शुक्रवार को भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का दौरा किया. इस दौरान मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया. विधायक शर्मा ने शीतला स्थान चौक, मिरजानहाट दुर्गास्थान, मोहद्दीनगर दुर्गास्थान, बबरगंज, महेशपुर, अलीगंज, शैलबाग, हुसैनाबाद, बाल्टी कारखाना, गुड़हट्टा चौक, उल्टा पुल स्टेशन चौक, तातारपुर, परबत्ती, नाथनगर, बरारीपुर, सरदारपुर, हसनाबाद और नरगा जाकर स्थानीय मतदाताओं से समर्थन की मांग की. लोगों से कहा कि अपनी पूरी क्षमता से भागलपुर के विकास के लिए विधानसभा में आपकी आवाज बुलंद किया.अब एक बार सांसद निर्वाचित करें, अपनी पूरी क्षमता से भागलपुर के विकास के लिए आवाज बुलंद करुंगा. भागलपुर के खोए गौरव को वापस लाऊंगा. इस मौके पर डॉ अभय आनंद, सोईन अंसारी, जाबिर अंसारी, गुलाम हैदर, मो इशहाक अंसारी, मो सैफल्लाह अंसारी, नेजाहत अंसारी, शोएब अंसारी, नसीब कैसर, फैसल अंसारी, मो जुम्मन अंसारी, बाबर अंसारी, जियाउर रहमान अंसारी, अशफाक अंसारी, बंटी कुमार दास, संजीव कुमार दास, गोकुल दास उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










