bhagalpur news. भतौड़िया में एजेंसी बनायेगा पंचायत सकार भवन

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. भतौड़िया में एजेंसी बनायेगा पंचायत सकार भवन

भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड अंतर्गत भतौड़िया पंचायत में प्रस्तावित पंचायत सरकार भवन का निर्माण बेगूसराय की ठेका एजेंसी महावीर सिंडिकेट द्वारा कराया जायेगा

विज्ञापन

भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड अंतर्गत भतौड़िया पंचायत में प्रस्तावित पंचायत सरकार भवन का निर्माण बेगूसराय की ठेका एजेंसी महावीर सिंडिकेट द्वारा कराया जायेगा. पथ निर्माण से जुड़ी टेंडर प्रक्रिया के तहत वित्तीय बिड इसी एजेंसी के नाम से खोली गयी है और मूल्यांकन समिति ने इसे स्वीकृति प्रदान कर दी है. विभाग के अनुसार इस परियोजना के लिए जारी टेंडर प्रक्रिया में टेक्निकल बिड के स्तर पर दो ठेका एजेंसियां सफल घोषित की गयी थी. इनमें पटना की सोना इंफ्रास्ट्रक्चर और बेगूसराय की महावीर सिंडिकेट शामिल हैं. इसके बाद फाइनेंशियल बिड खोली गयी, जिसमें दोनों एजेंसियों ने अनुमानित लागत से कम दर पर प्रस्ताव दिया.

सोना इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर से 8.25 प्रतिशत कम दर का टेंडर भरा गया था, जबकि महावीर सिंडिकेट ने 10.31 प्रतिशत कम दर प्रस्तुत की. सबसे कम दर होने के कारण मूल्यांकन समिति ने महावीर सिंडिकेट के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया. इसके तहत यह एजेंसी पंचायत सरकार भवन का निर्माण अनुमानित दो करोड़ 96 लाख 14 हजार 267 रुपये की जगह पर दो करोड़ 65 लाख 61 हजार 003 रुपये की लागत से करायेगी.

बताया गया कि पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए यह दूसरी बार टेंडर प्रक्रिया पूरी की गयी है. पहली बार टेंडर भरने वाली सभी एजेंसियां असफल हो सकी थी, जिसके बाद दोबारा टेंडर आमंत्रित किया गया. अब फाइनेंशियल बिड के स्वीकृत होने के बाद जल्द ही एजेंसी को कार्यादेश जारी किये जाने की संभावना है. पंचायत सरकार भवन के निर्माण से ग्रामीण स्तर पर प्रशासनिक सुविधाओं को मजबूती मिलेगी और पंचायत से जुड़े कार्य एक ही परिसर में हो सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन