bhagalpur news. जेड हसन को अतिथि बनाने पर अभाविप को आपत्ति

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. जेड हसन को अतिथि बनाने पर अभाविप को आपत्ति

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बीएन कॉलेज की एनएसएस की ओर से आयोजित विशेष शिविर में जेड हसन को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित करने पर आपत्ति जतायी है

विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बीएन कॉलेज की एनएसएस की ओर से आयोजित विशेष शिविर में जेड हसन को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित करने पर आपत्ति जतायी है. प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडेय ने विश्वविद्यालय प्रशासन व महाविद्यालय के कार्यक्रम पदाधिकारी से यह स्पष्ट करने की मांग की है कि जेड हसन को किस अधिकार के तहत कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाया गया. आरोप लगाया कि एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्पक्ष निर्वहन करने के बजाय एक विशेष राजनीतिक दल के प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे व्यक्ति को आमंत्रित किया गया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है. पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गयी, तो संगठन छात्रहित में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन