bhagalpur news. दिल्ली विवि छात्रसंघ चुनाव में तीन सीट जीतने पर एबीवीपी ने मनाया उत्सव

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 21 Sep 2025 1:16 AM

विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में परिषद के तीन सीट जीतने पर कार्यकर्ताओं उत्सव मनाया.

विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में परिषद के तीन सीट जीतने पर कार्यकर्ताओं उत्सव मनाया. इस दौरान मारवाड़ी कॉलेज में छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के बीच मिठाई बांटी गयी. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया गया. इसके पश्चात टीएमबीयू पहुंचे. यहां विवि परिसर में भी छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के बीच मिठाई वितरित की गयी. जीत की बधाई दी. मौके पर परिषद के प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडेय ने कहा कि विजय संगठन की नीतियों, छात्रहितों की सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है. उन्होंने भागलपुर के कार्यकर्ताओं को भी इस जीत में अपनी भूमिका के लिए बधाई दी. नगर मंत्री पीयूष भारती ने कहा कि यह जीत न केवल दिल्ली विश्वविद्यालय की है, बल्कि यह देश के हर उस छात्र की जीत है, जो राष्ट्रवाद, शिक्षा सुधार एवं पारदर्शी छात्र नेतृत्व में विश्वास करता है. मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य आशुतोष तोमर, हैप्पी आनंद, सूर्य प्रताप, अमन राय, राजा यादव, हर्ष मिश्रा, प्रांजल बाजपेई, शिवसागर, प्रत्यूष राज, चेतन कुमार, शिवम तिवारी, सौरभ कुमार, पीयूष द्विवेदी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन