ePaper

Bhagalpur News: सुलतानगंज में 5943 बच्चों का नहीं बना आधार कार्ड, आज तक कैसे बनेगा अपार कार्ड

Updated at : 30 Nov 2024 12:02 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News: सुलतानगंज में 5943 बच्चों का नहीं बना आधार कार्ड, आज तक कैसे बनेगा अपार कार्ड

30 नवंबर तक अपार कार्ड नहीं बनाने पर स्कूल के एचएम पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन

– 30 नवंबर तक अपार कार्ड नहीं बनाने पर स्कूल के एचएम पर होगी कार्रवाई

प्रतिनिधि, सुलतानगंज

सुलतानगंज में 44017 बच्चे सरकारी स्कूल में नामांकित हैं. ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर 5943 बच्चों का आधार अपलोड नहीं किया गया है. बीआरसी कर्मी विशाल कुमार ने बताया कि पांच हजार से अधिक बच्चों का आधार कार्ड अपलोड नहीं किया गया है. संभावना व्यक्त की जा रही है कि बच्चों का दो स्थानों पर नामांकन लिया गया है. दो स्थानों पर बच्चों के नामांकन पर रोक को लेकर आधार कार्ड अपलोड करने का कार्य तेजी से करने का निर्देश दिया गया है. आधार कार्ड नहीं बनाने वाले स्कूल प्रधान को निर्देशित किया गया है कि अविलंब आधार कार्ड को अपलोड कर अपार आइडी अभिभावक से सहमति लेकर अपलोड करें. 38,074 बच्चों का आधार कार्ड अब तक बना है. अपार आइडी बनाने का कार्य काफी सुस्त है. 3655 बच्चे 25 निजी विद्यालयों में नामांकित हैं. 2506 का आधार अपलोड है. 17 निजी विद्यालय अभी तक अपार कार्ड बनाने का कार्य शुरू नहीं किया है. बीआरसी के डाटा एंट्री ऑपरेटर विशाल कुमार ने बताया कि टोटल बच्चे 35142 हैं. 28 नवंबर तक 2985 अपार आईडी जनरेट किया गया है. 518 हर दिन अपार जनरेट किया जा रहा है. परसेंटेज 8.49 है, जो स्थिति अच्छी नहीं है.

स्कूल प्रधान को अविलंब अपार आइडी बनाने का निर्देश

विभाग से निर्देशित किया गया है कि 30 तक अपार कार्ड बनाने का काम पूरा करें. सरकारी विद्यालय में भी अपार कार्ड बनाने का काम काफी सुस्त गति से होने से सभी स्कूल प्रधान को बीइओ रेखा भारती ने निर्देशित किया है कि अविलंब अपार कार्ड सभी बच्चों का बना कर पोर्टल पर अपलोड करें. उदासीनता बरतने पर अग्रतर कार्रवाई की जायेगी. लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. विद्यालय प्रधान को 30 नवंबर तक काम पूरा नहीं करने पर वैसे एचएम को चिह्नित कर विभाग को वेतन कटौती सहित कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगा. किसी प्रकार की तकनीकी सहायता के लिए बीआरसी के डाटा एंट्री ऑपरेटर से संपर्क करने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन