Bhagalpur News: सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार
Author Sanjiv kumar
Updated:
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाददाता, भागलपुर
हबीबपुर थाना पुलिस ने कासिमबाग निवासी दीपक कुमार को सोशल मीडिया पर धार्मिक, सांप्रदायिक भ्रामक वीडियो डालने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बताया कि मंगलवार को उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कासिमबाग का एक युवक सोशल मीडिया पर धार्मिक भावना को आहत करने वाला वीडियो प्रसारित कर रहा है. इससे स्थानीय स्तर पर दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गयी थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जांच की और आरोपी को मोबाइल फोन समेत गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










