bhagalpur news. प्रेम जाल में फंसी महिला बेसहारा, प्रेमी ने छोड़ा

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. प्रेम जाल में फंसी महिला बेसहारा, प्रेमी ने छोड़ा

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला प्रेम प्रसंग में घर छोड़ने के बाद अब दर-दर भटकने को मजबूर है

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला प्रेम प्रसंग में घर छोड़ने के बाद अब दर-दर भटकने को मजबूर है. शनिवार को महिला थाना पहुंची और पुलिस के समक्ष अपनी आपबीती सुनाई. महिला ने बताया कि उसके दो पुत्र और पति हैं. वह एक मॉल में काम करती थी, जहां उसकी मुलाकात एक युवक से हुई. बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया. युवक ने खुद को अविवाहित बताया, जिसके झांसे में आकर महिला उसके साथ घर छोड़कर चली गई. महिला के अनुसार, युवक उसे दूसरे राज्य लेकर चला गया, लेकिन कुछ दिनों बाद उसे उसकी मां के पास छोड़कर फरार हो गया. बाद में पता चला कि आरोपी युवक पहले से शादीशुदा है और उसके चार बच्चे भी हैं. महिला ने बताया कि वह अब गर्भवती है और बेहद कठिन परिस्थितियों का सामना कर रही है. थाना पहुंची महिला को पुलिस ने लिखित शिकायत देने की सलाह दी है, ताकि मामले में आगे की कार्रवाई की जा सके. पुलिस का कहना है कि लिखित आवेदन मिलने के बाद जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं अजगैबीनाथ मंदिर में एक युवक व युवती शादी को लेकर पहुंचे. इस दौरान लोगों को भनक लगते ही पुलिस को सूचना दी. थाना पुलिस दोनों को थाना लायी और परिजन को सूचना दी. पुलिस परिजन के आने का इंतजार कर रही है. लडका ने बताया कि लड़की से शादी तय है, लेकिन लड़की के पिता अधिक पैसा देने में सक्षम नहींहै. इस कारण भाग कर दोनों शादी करने को आये हैं.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन