BHAGALPUR विक्रमशिला सेतु ठप होने के बाद गंगा पार करने के लिए जलमार्ग बना सहारा

Updated:
विज्ञापन
BHAGALPUR विक्रमशिला सेतु ठप होने के बाद गंगा पार करने के लिए जलमार्ग बना सहारा

विक्रमशिला सेतु का स्लैब गिरने के कारण सड़क मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है.

विज्ञापन

गोपालपुर (भागलपुर) से विपिन ठाकुर की रिपोर्ट :

विक्रमशिला सेतु का स्लैब गिरने के कारण सड़क मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है. यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने जलमार्ग को विकल्प के तौर पर बहाल किया है. जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी के निर्देश पर बुधवार सुबह से ही तिनटंगा करारी स्थित जहाज घाट पर व्यापक इंतजाम देखने को मिले.

घाट पर तैनात रही मेडिकल टीम

यात्रियों की सुरक्षा और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जहाज घाट पर एंबुलेंस के साथ-साथ चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. स्वास्थ्य विभाग की टीम जीवन रक्षक दवाओं के साथ मौके पर मुस्तैद दिखी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना या स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तत्काल उपचार मिल सके.

सुरक्षा के कड़े पहरे में हो रहा है सफर

प्रशासन ने घाट पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किये हैं. मौके पर:दंडाधिकारी (Magistrate) की निगरानी में पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बलों के जवान तैनात रहे. भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सहायता के लिए आपदा मित्र अपनी ड्यूटी निभाते नजर आये. यात्रियों को स्टीमर और नाव के जरिए सुरक्षित गंगा पार कराया जा रहा है. सड़क मार्ग बंद होने के बाद भागलपुर और नवगछिया के बीच आवाजाही के लिए अब यह घाट लाइफलाइन बन गया है. प्रशासन ने अपील की है कि यात्री धैर्य बनाए रखें और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ही जलमार्ग का उपयोग करें.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन