Bhagalpur News. गन्ना की खेती करने वाले किसानों का पहली बार हो रहा है पंजीयन, सर्वे शुरू

गन्ना किसानों का हो रहा सर्वे.
-भागलपुर व बांका में किया जा रहा है सर्वे ललित किशोर मिश्र, भागलपुर
बंद पड़े चीनी मिल खोलने व नये चीनी मिल शुरू करने को लेकर सरकार सूबे के सभी जिलो में जहां गन्ने की खेती हो रही है, वहां सर्वे करवा रही है. इसको लेकर सहायक निदेशक ईख विकास भागलपुर के द्वारा टीम बनाकर भागलपुर व बांका में सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है. यह देखा जा रहा है कि कितने किसान गन्ने की खेती कर रहे हैं और कितने रकबे में कर रहे हैं.– सर्वे के साथ किसानों को किया जा रहा है पंजीकृत
सर्वे के साथ गन्ना के किसानों को पंजीयन किया भी जा रहा है. इस तरह का पंजीयन पहली बार किया जा रहा है. पंजीयन के बाद गन्ना की खेती को दोनों जिले में बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जायेगा. ताकि किसान गन्ना की खेती का रकबा बढ़ाए. अभी तक भागलपुर में 250 किसानों का व बांका में लगभग 150 किसानों का पंजीयन किया जा चुका है. इस सीजन में भागलपुर में लगभग 130 व बांका में सौ एकड़ रकबा बढ़ाने का लक्ष्य विभाग ने रखा है.
– दोनों जिलों के इन प्रखंडों में होती है गन्ने की खेती
भागलपुर में पीरपैंती, नाथनगर व सुल्तानगंज में गन्ने की खेती की जाती है. इन तीन प्रखंडों में सबसे ज्यादा पीरपैंती में होती है. वहीं बांका में अमरपुर, बांका व बेलहर में गन्ने की खेती की जाती है.– कोट
– टीम बनाकर भागलपुर व बांका में सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है. सरकार रकबा बढ़ाने व किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए अनुदान भी देगी.संदीप कुमार, सहायक निदेशक, ईख विकास भागलपुर .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By काली किंकर मिश्रा
काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










