ePaper

bhagalpur news. 15 घंटे तक जलता रहा आरडब्लूडी ऑफिस परिसर का एक कमरा

Updated at : 23 Jan 2026 11:57 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. 15 घंटे तक जलता रहा आरडब्लूडी ऑफिस परिसर का एक कमरा

बरारी थाना क्षेत्र के मायागंज के कुप्पाघाट स्थित आरडब्लूडी कार्यालय परिसर स्थित एक कमरा गुरुवार देर रात से ले कर शुक्रवार दोपहर बाद तक धू-धू कर जलता रहा.

विज्ञापन

बरारी थाना क्षेत्र के मायागंज के कुप्पाघाट स्थित आरडब्लूडी कार्यालय परिसर स्थित एक कमरा गुरुवार देर रात से ले कर शुक्रवार दोपहर बाद तक धू-धू कर जलता रहा. लेकिन विभागीय स्तर से इसकी कोई सुध नहीं ली गयी. शुक्रवार को पता चला कि सरस्वती पूजा को लेकर कार्यालय में छुट्टी है, इसलिए अधिकारी और कर्मचारी लोग कार्यालय नहीं आये. दोपहर के समय कार्यालय का मुख्य गेट खुला था लेकिन मुख्य कार्यालय के ग्रिल में अंदर से ताला लटक रहा था. कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि एक कर्मचारी यहीं पास में ही रहते हैं लेकिन इस वक्त कहां हैं, पता नहीं. लेकिन ऑफिस के उक्त कमरे से लगातार धुआं उठ रहा था. कई कागजात और दस्तावेज जल गये दोपहर करीब एक बजे कमरे में जले हुए अवशेषों को देखने से पता चल रहा था कि वहां पर पुराने दस्तावेज रखे गये थे. कुछ डायरी का कवर भी दिख रहा था. कमरे में राख का अंबार था और धुआं उठ रहा था. एक पुराना गोदरेज खुला हुआ था, जिसमें कुछ भी सामान नहीं रखा गया था. दूसरी तरफ कमरे के एक भाग में माचिस के कई खाली डब्बे और जली हुई तिलियां, सिगरेट के बट पसरे हुए थे. इससे पता चल रहा था कि जरूर यह कमरा खुला ही रहता था. इस कमरे का दरवाजा बरामदे की ओर खुलता है लेकिन वहां पर ताला लगा हुआ था. दूसरे कमरे से हो उस कमरे में जाने का रास्ता था. उक्त भवन में कई कमरे हैं, जिनकी स्थिति को देख कर पता चल रहा था कि उक्त कमरे का उपयोग नहीं किया जाता है. इसी भवन के अन्य कमरों में भी माचिस की तिलियां, सिगरेट के बट देखे गये. इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कार्यालय परिसर के अंदर नशेड़ियों की जुटानी होती है. किस तरह के कागजात जले, नहीं मिली जानकारी किस तरह के कागजात जले इसकी जानकारी विभागीय स्तर से नहीं मिल सकी है. विभागीय अधिकारियों से उनके अधिकृत नंबरों पर संपर्क करने का प्रयास किया गया जो असफल रहा. जबकि जिला अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि आग लगने की किसी ने सूचना नहीं दी. लोकेशन प्राप्त नहीं होने के कारण वे लोग स्थल तक नहीं पहुंच सके. इधर स्थानीय लोगों ने बताया कि कार्यालय परिसर के अंदर धुआं उठते देख उनलोगों को लगा कि आग लगी है. लेकिन घटना स्थल परिसर के अंदर होने के कारण वे लोग अंदर नहीं गये. उनलोगों को लगा कि जरूर आग पर काबू कर लिया गया होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन