Bhagalpur news दाता के मजार की एक चुटकी मिट्टी बना देती है बिगड़े काम

Updated at : 19 Feb 2025 12:27 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news दाता के मजार की एक चुटकी मिट्टी बना देती है बिगड़े काम

दाता मांगन साह रहमतुल्ला अलैह के सालाना उर्स पर जायरीनों की ओर से चादरपोशी का सिलसिला अनवरत जारी

विज्ञापन

कौमी एकता, सर्वधर्म सद्भाव, आपसी भाईचारे का प्रतीक प्रखंड के मिल्की गांव स्थित सैय्यदना हजरत दाता मांगन साह रहमतुल्ला अलैह के सालाना उर्स पर जायरीनों की ओर से चादरपोशी का सिलसिला अनवरत जारी है. चौथे दिन मंगलवार को नगर विधायक अजीत शर्मा ने दाता के दर पर हाजिरी लगायी. उन्होंने दाता के मजार पर चादरपोशी कर विश्व शांति के लिए अमन चैन की दुआ मांगी. चादरपोशी के बाद उर्स इंतेजामिया कमेटी के कार्यालय में मो इरफान आलम, अबुल हसन, असद राही ने नगर विधायक को दाता के मजार पर चढ़ी चादर भेंट कर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि दाता के मजार की एक चुटकी मिट्टी बिगड़े काम बना देती है. मौके पर बिहपुर जमालपुर के सरपंच अशोक गोस्वामी सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे. राजद के युवा नेता अवनीश कुमार ने दाता मांगन साह रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर पहुंच कर चादरपोशी की .उर्स इंतजामिया कमेटी की ओर से दाता की चादर भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया. राजद नेता ने कहा इस दर से कोई खाली नहीं लौटता है. सभी की मुराद देर-सबेर जरूर पूरी होती है. मौके पर किशोर यादव, अमन यादव, छतीश यादव, सहित कई राजद के नेता मौजूद थे.

जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने भी दाता के दर पर पहुंच कर चादरपोशी कर अमन चैन की दुआ मांगी. उन्होंने कहा कि दाता का यह मजार कौमी एकता व आपसी मिल्लत का प्रतीक है. चादरपोशी के दौरान चौधरी कंस्ट्रक्शन के पंकज चौधरी, बैद्यनाथ झा उर्फ बैजू, मुखिया उमेश यादव, भानु झा, लल्लू यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

पीएम की जनसभा को लेकर भाजपा ने की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन व विशाल जनसभा को लेकर रंगरा में भाजपा ने बैठक की. रंगरा पूर्वी मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह की अध्यक्षता में उनके आवास पर बैठक हुई. मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अनिल यादव व जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद मौजूद थे. कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर गांव-गांव जाकर जनसंपर्क करने को लेकर चर्चा हुई. मौके पर प्रखंड महामंत्री प्रियतोष सिंह, मनोज मंडल, रंजीत झा, निरंजन मंडल, अशोक यादव, राकेश ठाकुर, प्रणव सिंह, राजकुमार रजक, विक्रम कुमार, मुरलीधर पाल, नंदकिशोर सिंह, राजन ठाकुर, शिव शंकर शर्मा, राजीव कुमार, अनुज सिंह, प्रभात सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन