bhagalpur news. राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडिया की भूमिका पर सार्थक विमर्श
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 17 Nov 2025 1:13 AM
भागलपुर में राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2025 के मौके पर पत्रकारिता की मूल भावना, जिम्मेदारी और विश्वसनीयता बनाये रखने पर विस्तृत चर्चा हुई
भागलपुर में राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2025 के मौके पर पत्रकारिता की मूल भावना, जिम्मेदारी और विश्वसनीयता बनाये रखने पर विस्तृत चर्चा हुई. संयुक्त निदेशक जनसंपर्क की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों ने भी अपने अनुभव साझा किये. इस दौरान फेक न्यूज और भ्रामक सूचनाओं के दौर में मीडिया की सतर्क भूमिका पर विशेष जोर दिया गया.
प्रमंडल जनसंपर्क कार्यालय में संयुक्त निदेशक की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई. संयुक्त निदेशक ने कहा कि 16 नवंबर 1966 को प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की स्थापना हुई थी. 1978 में प्रेस काउंसिल एक्ट बना. इसके 28 सदस्य होते हैं और इसका नेतृत्व सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश करते हैं.बताया कि प्रेस काउंसिल का उद्देश्य देश में स्वतंत्र और नैतिक पत्रकारिता को प्रोत्साहित करना है. मीडिया संस्थानों और पत्रकारों की जिम्मेदारी है कि खबरें तथ्यों की जांच के बाद ही प्रकाशित हो. पत्रकारों ने प्रेस की वर्तमान चुनौतियों और बदलते मीडिया परिदृश्य पर अपनी बातें रखी. इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार नवनीत मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, आरफीन जुबैर, राजीव सिद्धार्थ, विजय कुमार सिन्हा, दीपक नौरंगी, श्यामानंद सिंह, विकास कुमार, दिलीप कुमार, मनोज गुप्ता, कांतेश कुमार व अन्य थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










