तोमर डिग्री प्रकरण : भागलपुर विवि के 14 कर्मियों समेत 17 के खिलाफ चार्जशीट

Updated at : 23 Mar 2017 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
तोमर डिग्री प्रकरण : भागलपुर विवि के 14 कर्मियों समेत 17 के खिलाफ चार्जशीट

भागलपुर : दिल्ली के पूर्व मंत्री जीतेंद्र सिंह तोमर की फर्जी डिग्री मामले में दिल्ली के हाैज खास स्थित साकेत कोर्ट में 17 लोगों पर चार्जशीट दाखिल किया गया है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार 40-45 हजार पन्नों में तैयार चार्जशीट में तोमर, मुंगेर के विश्वनाथ सिंह विधि संस्थान के मालिक आनंद विजय, सुपरिडेंट […]

विज्ञापन
भागलपुर : दिल्ली के पूर्व मंत्री जीतेंद्र सिंह तोमर की फर्जी डिग्री मामले में दिल्ली के हाैज खास स्थित साकेत कोर्ट में 17 लोगों पर चार्जशीट दाखिल किया गया है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार 40-45 हजार पन्नों में तैयार चार्जशीट में तोमर, मुंगेर के विश्वनाथ सिंह विधि संस्थान के मालिक आनंद विजय, सुपरिडेंट अनिल सिंह सहित तिलका मांझी भागलपुर विवि के 14 आरोपित कर्मियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया गया है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इसमें अभी कई और नाम भी जुट सकते हैं. कोर्ट से उन कर्मचारियों काे नोटिस भेजा जायेगा. मामले को लेकर कोर्ट में उनसे पूछताछ की जायेगी. नोटिस की अवहेलना करने पर कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी की वारंट जारी किया जायेगा. जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस को विवि पहले ही एनओसी दे चुका है. कोर्ट के आदेश मिलने पर दिल्ली पुलिस आरोपित कर्मचारियों की गिरफ्तारी कभी भी कर सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन