ट्रक चालक सुखन राउत ने साहस के साथ लुटेरों से लिया लोहा, तो चली गयी जान!

भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिला स्थित पीरपैंती विधानसभा में मारे गये ट्रक चालक सुखन राउत के परिजन सीतामढ़ी जिले के डुमरा थानांतर्गत परोरा गांव से घटनास्थल पर रविवार को दिन के करीब दो बजे पहुंचे. इनमें मृतक के भाई परोरा पंचायत के उपमुखिया सुखाड़ी राउत, बड़े भाई झपखी राउत पंचायत के मुखिया गौरी यादव, […]
भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिला स्थित पीरपैंती विधानसभा में मारे गये ट्रक चालक सुखन राउत के परिजन सीतामढ़ी जिले के डुमरा थानांतर्गत परोरा गांव से घटनास्थल पर रविवार को दिन के करीब दो बजे पहुंचे. इनमें मृतक के भाई परोरा पंचायत के उपमुखिया सुखाड़ी राउत, बड़े भाई झपखी राउत पंचायत के मुखिया गौरी यादव, शक्ति रोडवेज के प्रबंधक राम एकबाल थे. मृतक के भाई दहाड़ मारकर रोने लगे. इससे माहौल शोकाकुल हो गया. मृतक के भाइयों ने बताया कि सुखन साहसी इनसान था. वह हमेशा गलत काम का विरोध करता था. इस घटना से भी यही पता चलता है कि उसने अपराधियों का विरोध किया. यदि वह लुटेरों के आगे झुक जाता, तो उसकी भी जान बच सकती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




