इस काल में मकर संक्रांति पर करें स्नान-दान, होगा अनोखा लाभ

भागलपुर : मकर संक्रांति पर 14 जनवरी को पूरे दिन पुण्य काल है. इस दौरान आप स्नान दान कर पुण्य की प्राप्ति कर सकते हैं. इस बार सर्वार्थ सिद्धि का दुर्लभ महायोग 28 साल बाद बन रहा है. मकर संक्रांति पर 14 जनवरी को सूर्य, शनि के घर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. 14 जनवरी […]
भागलपुर : मकर संक्रांति पर 14 जनवरी को पूरे दिन पुण्य काल है. इस दौरान आप स्नान दान कर पुण्य की प्राप्ति कर सकते हैं. इस बार सर्वार्थ सिद्धि का दुर्लभ महायोग 28 साल बाद बन रहा है. मकर संक्रांति पर 14 जनवरी को सूर्य, शनि के घर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. 14 जनवरी को दोपहर 1.55 बजे सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. करीब 28 साल के बाद मकर संक्रांति पर सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग के साथ चंद्रमा कर्क राशि में और अश्लेषा नक्षत्र प्रीति तथा मानस योग रहेगा. यह योग दुर्लभ और श्रेष्ठ है. सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही सूर्य दक्षिणायण से उत्तरायण हो जायेंगे. इसके बाद मलमास की समाप्ति हो जायेगी.
इससे विवाह जैसे शुभ, मांगलिक कार्य शुरू हो जायेंगे. ज्योतिषि पंडित अमित माधव के अनुसार मकर संक्रांति पर पूरे दिन पुण्य काल रहेगा. इस दिन दान-पुण्य, गंगा तीर्थ स्नान का विशेष महत्व है. सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करना संक्रांति कहलाता है. अत: इसी तरह सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




