तीन महीने बाद लौट आयी भागलपुर में प्रेमी के साथ फरार दो बच्चों की मां, फिर क्या हुआ जाने...?
Updated at : 20 Dec 2016 1:49 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : बिहार के भागलपुर में पिछले दिनों अपने प्रेमी के साथ फरार हुईदो बच्चों की मां वापस अपने घर लौट आयी है, लेकिन प्रेमी से करीब 10 साल बड़ी महिला अपने प्रेमी के साथ वापस लौटने के बाद मुश्किलें बढ़ गयी हैं. फिलहाल, उसके पति और बच्चों ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया […]
विज्ञापन
भागलपुर : बिहार के भागलपुर में पिछले दिनों अपने प्रेमी के साथ फरार हुईदो बच्चों की मां वापस अपने घर लौट आयी है, लेकिन प्रेमी से करीब 10 साल बड़ी महिला अपने प्रेमी के साथ वापस लौटने के बाद मुश्किलें बढ़ गयी हैं. फिलहाल, उसके पति और बच्चों ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया है. उधर, प्रेमी के परिजनों ने भी उसे स्वीकार करने से मना कर दिया. मामला बबरगंज के कुतुबगंज महादेव तालाब का है. वहां की रहने वाली नीलू देवी का प्रेम संबंध पास में ही रहने वाले आशीष से हो गया. दोनों लगभग तीन महीने पहले घर छोड़ भाग गये थे. सोमवार को तीन महीने बाद यह प्रेमी जोड़ी वापस तो लौट आयी, पर दोनों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गयी हैं.
पहले भी कई बार भाग चुकी है उस लड़के के साथ. नीलू और आशीष के बीच पिछले लंबे समय से प्रेम संबंध है. नीलू का पति बबलू मोदी पान बेचता है. नीलू के दो बेटे उज्जवल और अनमोल हैं जिनकी उम्र 10 और आठ साल है. आशीष के बारे में बताया गया कि वह स्नातक पार्ट वन का छात्र है. दोनों तीन बार पहले भी भाग चुके हैं. इस बार भागे तो तीन महीने के बाद वापस आये.
वापस आने पर नीलू के पति बबलू और दोनों बच्चों ने उसे अपने घर ले जाने से मना कर दिया. उसके प्रेमी आशीष के परिजनों ने भी उसे घर ले जाने से इंकार किया. आशीष के पिता सुशील का कहना है कि उनकी 14 साल की बेटी है. ऐसे में अगर वे नीलू को अपनाते हैं तो बेटी की शादी में मुश्किल आयेगी. आशीष के बारे में बताया गया कि उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है. दोनों के मामले में पंचायत भी बैठायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




