जेल में बंद शहाबुद्दीन को इलाज के लिए दिल्ली एम्स ले जाया गया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jun 2016 9:41 PM
भागलपुर : जेल में बंद राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन को पीठ में आ रही समस्या के इलाज के लिए पूरी सुरक्षा के साथ आज एम्स, दिल्ली ले जाया गया. भागलपुर विशेष जेल के उपाधीक्षक रामानुज कुमार ने कहा कि भागलपुर जिले के नौगछिया स्टेशन से शहाबुद्दीन डिब्रूगढ-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना […]
भागलपुर : जेल में बंद राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन को पीठ में आ रही समस्या के इलाज के लिए पूरी सुरक्षा के साथ आज एम्स, दिल्ली ले जाया गया. भागलपुर विशेष जेल के उपाधीक्षक रामानुज कुमार ने कहा कि भागलपुर जिले के नौगछिया स्टेशन से शहाबुद्दीन डिब्रूगढ-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना हुआ. उसके साथ सुरक्षाकर्मी भी गये हैं.
कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली रवाना
उन्होंने बताया कि जेल उपाधीक्षक अमरदीप सिंह, एक निरीक्षक, दो उपनिरीक्षक और करीब 20 कांस्टेबल शहाबुद्दीन के साथ नई दिल्ली गये हैं. पूर्व सांसद को अदालत के आदेश पर एम्स, दिल्ली ले जाया गया है. अदालत ने पीठ में हो रही दिक्कतों का इलाज कराने के लिए दिल्ली जाने का शहाबुद्दीन का अनुरोध स्वीकार कर, यह आदेश दिया था.
दो मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं शहाबुद्दीन
हिन्दी अखबार के पत्रकार राजदेव रंजन की 13 मई को सीवान में हुई हत्या के बाद, शहाबुद्दीन को उनके पैतृक जिले, सीवान जेल से भागलपुर जेल भेज दिया गया. हालांकि हत्या के मामले में शहाबुद्दीन की संलिप्तता अभी तक साबित नहीं हुई है, लेकिन पूर्व सांसद द्वारा जेल में दरबार लगाने की सूचनाएं मिलने के बाद उसे भागलपुर जेल भेज दिया गया. पूर्व सांसद को दो मामलों मेंं उम्रकैद की सजा सुनायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










