नीतीश सत्ता में आये ,तो बिहार में जंगलराज 2: अमित शाह

भागलपुर-रोसडा : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धर्मनिरपेक्ष महागठबंधन का मात्र एक मुखौटा बताते हुए आज आरोप लगाया कि अगर नीतीश सत्ता में आते हैं प्रदेश में ‘जंगलराज 2′ कायम हो जाएगा. भागलपुर जिले के पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रगति मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते शाह […]
भागलपुर-रोसडा : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धर्मनिरपेक्ष महागठबंधन का मात्र एक मुखौटा बताते हुए आज आरोप लगाया कि अगर नीतीश सत्ता में आते हैं प्रदेश में ‘जंगलराज 2′ कायम हो जाएगा. भागलपुर जिले के पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रगति मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते शाह ने लालू प्रसाद नीत पिछले 15 सालों के राजद शासनकाल की ओर इशारा करते हुए कहा कि दस साल पहले बिहार में अपहरण, लूट और हत्या का दौर चल पडा था .
‘जंगल राज’ के खात्मे के लिए भाजपा ने संघर्ष किया तथा जद यू के साथ सरकार बनाई लेकिन नीतीश ने भाजपा के साथ धोखा दिया. अब तो नीतीश जंगल राज के प्रणेता (लालू) और भ्रष्टाचार के प्रतीक (कांग्रेस) के कंधों पर सवार हो गये हैं. ऐसे में ‘जंगलराज 2′ की संभावना है. उन्होंने लालू-नीतीश के लंबे शासनकाल में बिहार काफी पिछड जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में न तो उद्योग लग पाये और न ही सडक, बिजली और पानी की सुविधा मिली.
रोजगार के अवसर भी नहीं मिले.शाह ने कहा कि बिहार में सडक, बिजली, शिक्षा और कृषि के क्षेत्र में विकास की जरुरत है लेकिन नीतीश कहते हैं कि राज्य को विशेष पैकेज की जरुरत है ही नहीं.उन्होंने आरक्षण मुद्दे को लेकर भ्रम फैलाये जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा आरक्षण का समर्थक है तथा इसमें कोई बदलाव नहीं होने वाला है जबकि नीतीश और लालू आरक्षण के नाम पर लोगों को झांसा दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










