महिला ने ससुराल वालों की पुलिस से शिकायत की तो बच्ची पर फेंक दिया खौलता दूध

महिला ने ससुराल वालों की पुलिस से शिकायत की तो बच्ची पर फेंक दिया खौलता दूध
नाथनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर में महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराई तो ससुराल वालों ने उनकी तीन साल की मासूम बच्ची पर खौलता हुआ गर्म दूध फेंक दिया. जिससे बच्ची बुरी तरह झुलस गयी है. खासकर उसके प्राइवेट में गहरा जख्म हो गया है. बच्ची फिलहाल मायागंज अस्पताल में इलाजरत है. मामला 30 जून का बताया जा रहा है. बच्ची की मां का कहना है कि नाथनगर पुलिस ने घटना के बाद आरोपितों को थाना लायी थी, लेकिन यहीं से बरी कर दिया गया. पीड़ित महिला रिंकू देवी ने बताया कि ससुराल के लोग उन्हें प्रताड़ित व मारपीट करते हैं. जिसमें उनका पति भी परिजनों के साथ मिला है. उन्होंने थाने में पति, भैसुर, गोतनी, सास, ससुर को नामजद करते हुए शिकायत की थी. महिला का कहना है कि उसके पति गुजरात में मजदूरी करते हैं, लेकिन वह सभी के साथ मिलकर उसे घर से भगाने में लगे हैं. महिला कहा कि ससुराल के लोगों ने मानवीय संवेदना को तार-तार करते हुए उनकी तीन साल की बच्ची पर खौलता दूध फेंक दिया. जिससे बच्ची के कमर के नीचे का हिस्सा गंभीर रूप से झुलस गया है. महिला ने बताया कि जब वह बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगी तो परिजनों से इसका विरोध किया. उसका इलाज घर पर ही कराने की बात करने लगे. इस बात का उसने कड़ा विरोध किया और बच्ची को लेकर नाथनगर थाना पहुंची. थाना में पुलिस पदाधिकारियों ने उसे सदर अस्पताल जाकर बच्ची का इलाज कराने को कहा. बच्ची की स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे मायागंज रेफर कर दिया. इधर, नाथनगर के इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने कहा कि महिला का ससुराल वालों के साथ पुराना विवाद चलता है. बच्ची पर गर्म दूध डालने की बात से परिवार वालों ने इनकार किया है. साथ ही कहा कि घटना का सत्यापन बच्ची के बयान पर किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










