पीएम मोदी के भागलपुर पहुंचने से पहले ही टूटीं 3 बैरिकेडिंग, मंच के करीब पहुंचने के लिए होड़ में दिखे लोग

जनसभा में बेकाबू भीड़
PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया से हेलिकॉप्टर के जरिए भागलपुर पहुंच चुके हैं. जहां वे बिहार को 24 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. वहीं उनके सभास्थल पर पहुंचने से पहले ही 3 बैरिकेडिंग टूट गईं.
PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया से हेलिकॉप्टर के जरिए भागलपुर पहुंच चुके हैं. जहां वे बिहार को 24 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दे रहे हैं. इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त भी जारी की जाएगी. जिससे देशभर के 12 करोड़ किसानों को सीधा लाभ मिलेगा.
मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर सभा स्थल पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी. अनुमान के मुताबिक, दो लाख से अधिक लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने पहुंचे हैं. हवाई अड्डे के बाहर भी हजारों की संख्या में लोग मौजूद हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री को करीब से देखने की चाह में हजारों लोग आगे बढ़ने लगे, जिससे सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. भीड़ के दबाव में कुछ बैरिकेडिंग भी इस दौरान टूट गईं. हालात बिगड़ते देख सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रण में लिया.

बिहार को मिलेंगी ये बड़ी सौगातें
प्रधानमंत्री मोदी बरौनी में नए डेयरी प्लांट का उद्घाटन करेंगे, जिससे दुग्ध उत्पादन और पशुपालकों को बड़ा फायदा होगा. इसके अलावा, नवादा-तिलैया रेल लाइन दोहरीकरण और इस्माइलपुर-रफीगंज फ्लाईओवर समेत कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे.
Also Read: भागलपुर में जनसभा तो पूर्णिया में क्यों लैंड करेगा PM Modi का विमान? जानिए क्या है वजह
राजनीतिक मंच पर दिग्गजों की मौजूदगी
पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, गिरिराज सिंह और शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद हैं. मंच पर इन दिग्गज नेताओं की मौजूदगी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से भी अहम मानी जा रही है. भागलपुर में पीएम मोदी की यह सभा बिहार में आगामी चुनावों से पहले बड़ी राजनीतिक हलचल पैदा कर सकती है. अब देखना होगा कि इस दौरे के राजनीतिक और आर्थिक प्रभाव कितने दूर तक जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




