भागलपुर में जनसभा तो पूर्णिया में क्यों लैंड करेगा PM Modi का विमान? जानिए क्या है वजह
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 24 Feb 2025 11:18 AM
हवाई जहाज में प्रधानमंत्री मोदी
PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बिहार दौरे पर आ रहे हैं. वह भागलपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे और पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे. हालांकि उनका विमान पूर्णिया में लैंड करेगा. जहां से वे भागलपुर के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे.
PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने एक दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं. जहां वह भागलपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. हालांकि, उनकी यात्रा में पूर्णिया की भूमिका अहम रहने वाली है, क्योंकि पीएम मोदी पहले पूर्णिया पहुंचेंगे और फिर भागलपुर रवाना होंगे. सभा के बाद भी वे पूर्णिया लौटकर ही दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे.
क्यों अहम है पूर्णिया?
प्रधानमंत्री मोदी भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से आ रहे हैं, लेकिन भागलपुर में इस तरह के विमान की लैंडिंग संभव नहीं है. इसलिए, उनका विमान पूर्णिया के चूनापुर स्थित वायुसेना एयरबेस पर उतरेगा. यहां से वे सेना के हेलीकॉप्टर से भागलपुर जाएंगे और सभा को संबोधित करने के बाद फिर हेलीकॉप्टर से पूर्णिया लौटेंगे.
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आम लोगों की आवाजाही बंद
पीएम मोदी की यात्रा को लेकर पूर्णिया और भागलपुर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. पूर्णिया हवाई अड्डे के आसपास के क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक आम लोगों के लिए आवागमन बंद रहेगा. भागलपुर में भी हवाई अड्डा मैदान और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के मद्देनजर सख्ती बढ़ा दी गई है. हर जगह सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है.
Also Read: पीएम मोदी की सभा से पहले भागलपुर बना सुरक्षा का किला, चप्पे-चप्पे पर पहरा, आसमान से भी रहेगी नजर
सिर्फ एक घंटे के लिए भागलपुर में रुकेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री दोपहर 1 बजे पूर्णिया पहुंचेंगे और 1:25 बजे हेलीकॉप्टर से भागलपुर रवाना होंगे. वहां 2:05 बजे पहुंचने के बाद वे सभा स्थल जाएंगे और 2:15 से 3:15 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान वे पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे. इसके बाद वे 3:15 बजे पूर्णिया लौटकर दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










