बेंगलुरु ब्लास्ट : भागलपुर से जुड़ा तार !
Updated at : 10 Jan 2015 9:23 AM (IST)
विज्ञापन

बेंगलुरु ब्लास्ट : एनआइए की टीम का शहर में कई स्थानों पर छापा भागलपुर : बेंगलुरु ब्लास्ट का तार भागलपुर से जुड़ता नजर रहा है. नेशल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) की दो सदस्यीय टीम मामले की टोह लेने पिछले 48 घंटे से शहर में है. खबर है कि ब्लास्ट में शामिल कुछ आतंकी भागलपुर में शरण […]
विज्ञापन
बेंगलुरु ब्लास्ट : एनआइए की टीम का शहर में कई स्थानों पर छापा
भागलपुर : बेंगलुरु ब्लास्ट का तार भागलपुर से जुड़ता नजर रहा है. नेशल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) की दो सदस्यीय टीम मामले की टोह लेने पिछले 48 घंटे से शहर में है. खबर है कि ब्लास्ट में शामिल कुछ आतंकी भागलपुर में शरण लिये हुए हैं.
उन्होंने मोबाइल का लोकेशन भागलपुर के नाथनगर, हबीबपुर, मोजाहिदपुर जैसे इलाके में बता रहा है. कुछ स्थानों पर एनआइए टीम ने लोकल पुलिस के साथ छापेमारी भी की. यह टीम पहले झारखंड के साहेबगंज गयी थी. वहां जांच के बाद सीधे भागलपुर पहुंची है. टीम में एक महिला अधिकारी और एक पुरुष अधिकारी हैं. सूचना लीक न हो, इसलिए पूरी कार्रवाई से मीडिया को अलग रखा गया है.
लोकल अफसर इस संबंध में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं.
गुरुवार को ही यह टीम भागलपुर पहुंची है. टीम में शामिल दोनों अफसरों ने पहले पुलिस ऑफिस में सिटी एसपी, एएसपी के साथ गहन मंत्रणा की. एनआइए टीम की मदद के लिए लोकल स्तर पर सिटी एएसपी के नेतृत्व में एक एसआइटी का गठन किया गया है. एसआइटी टेक्नीकल एक्सपर्ट को भी रखा गया है. मोबाइल सर्विलांस के आधार पर टीम गोपनीय तरीके से कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है. लेकिन उसे फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




