Bhagalpur News. छात्रा का इंटरनल परीक्षा में मोबाइल से चोरी करते हुए वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News. छात्रा का इंटरनल परीक्षा में मोबाइल से चोरी करते हुए वीडियो वायरल

मोबाइल से चोरी करते हुए छात्रा का वीडियो वायरल.

विज्ञापन

— प्राचार्य ने मामले को गंभीरता से लिया, कमेटी गठित कर 24 घंटे के भीतर मांगी रिपोर्ट

मारवाड़ी कॉलेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक छात्रा इंटरनल परीक्षा में मोबाइल से चोरी कर रही है. साथ ही इसका वीडियो बना रही है. नकल का वीडियो उसने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर लगाया है. वीडियो में छात्रा अपनी कॉपी भी दिखा रही है. वीडियो मारवाड़ी कॉलेज का बताया जा रहा है. कॉलेज प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है. प्राचार्य प्रो संजय कुमार झा ने पांच सदस्यीय जांच कमेटी गुरुवार को गठित कर दी है. कमेटी से 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट मांगी है. डॉ संगीत कुमार कमेटी के संयोजक हैं. इसके अलावा डॉ स्वस्तिका दास, डॉ भवेश कुमार, डॉ अक्षय रंजन व अदिति प्रिया को सदस्य बनाया है. प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज के छवि को धूमिल करने वालों को किसी हालत में बख्शा नहीं जायेगा. रिपोर्ट के आधार पर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. हालांकि प्रभात खबर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

छात्रा और वीक्षक की भूमिका की होगी जांच

कॉलेज प्रशासन ने कमेटी को निर्देश दिया कि वे सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की सच्चाई का पता लगाये. मामला मारवाड़ी कॉलेज से जुड़ा है तो छात्रा व वीक्षक की भूमिका की गहन जांच करें. रिपोर्ट में कार्रवाई के लिए स्पष्ट मंतव्य दें.

छात्र संगठनाें ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की

मामले को लेकर पूर्व जनाधिकार पार्टी के छात्र संगठन ने प्राचार्य से मुलाकात की. उनलोगों ने छात्रा के साथ वीक्षक की भी मिलीभगत का सवाल उठाया है. छात्र राजद के विवि अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि बयान जारी कर कहा कि छात्रा द्वारा नकल का वीडियो पोस्ट किया गया है. मारवाड़ी कॉलेज का मामला है. उन्होंने प्राचार्य से मांग की कहा कि मामले में किस शिक्षक की मिलीभगत से खेल चल रहा था. पूरे मामले की गहन जांच हो. उचित कार्रवाई नहीं होने पर छात्र संगठन आंदोलन करेगा.

कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक को किया शोकॉज

प्राचार्य प्रो संजय कुमार झा ने बताया कि मामले को लेकर कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक को शोकॉज किया गया है. उनका जवाब मिल गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी विभागों के हेड के साथ आपात बैठक बुलायी गयी थी. इसमें निर्णय लिया गया की पूरे मामले को लेकर जांच कमेटी गठित कर दी जाये. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Kali Kinker Mishra

लेखक के बारे में

By Kali Kinker Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन