ऑपरेशन मुस्कान : गुम हुए 25 मोबाइल को दिलवाया वापस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jul 2024 11:30 PM
ऑपरेशन मुस्कान : गुम हुए 25 मोबाइल को दिलवाया वापस
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए 25 मोबाइलों को उनके धारकों को वापस दिलाया गया. मंगलवार को एसएसपी कार्यालय में बुलाकर पुलिस अधिकारियों ने उनके धारकों को उनका मोबाइल सौंपा. जिसमें विवि थाना द्वारा सर्वाधिक आठ मोबाइलों को वापस दिलाया गया. जिला पुलिस ने दावा किया है कि विगत वर्ष 2023 में भागलपुर पुलिस की ओर से कुल 304 धारकों को उनके गुम हुए मोबाइल वापस दिलाये गये थे. वहीं वर्ष 2024 में अब तक पहले फेज में 25, दूसरे फेज में 30, तीसरे फेज में 25 और चौथे फेज में 25 मोबाइल यानी कुल 105 मोबाइल वापस दिलाये जा चुके हैं. फर्जी दस्तावेज पर शिक्षक की नौकरी पाने वाले की जमानत याचिका खारिज
फर्जी दस्तावेज के आधार पर शिक्षक की नौकरी पाने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध 8 साल पूर्व जोगसर थाना में केस दर्ज किया गया था. उक्त मामले में पुलिस ने तीन दिन पूर्व ही शनिवार को फरार शिक्षक नवजोद कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था. उक्त मामले में जेल में बंद आरोपित फर्जी शिक्षक की ओर से सीजेएम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गयी थी. जिस पर मंगलवार को सुनवाई करते हुए अदालत ने उसे खारिज कर दिया. इसके अलावा एक अन्य मामले में दाखिल जमानत याचिका में कोतवाली से गिरफ्तार शिवम कुमार की याचिका को खारिज किया है. प्रेमी संग फरार छात्रा बरामद बरारी थाना क्षेत्र के एसएम कॉलेज रोड स्थित एक लॉज में रहने वाली छात्रा के अपहरण को लेकर केस दर्ज कराया गया था. पुलिस ने उसे मंगलवार शाम बरामद कर लिया. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अभय शंकर ने बताया कि अपहृत छात्रा अकबरनगर की रहने वाली है. जोकि गोराडीह निवासी छोटू कुमार के साथ फरार हुई थी. उसे गोराडीह इलाके से ही बरामद कर लिया गया है. हालांकि आरोपित फरार है. अपहृता ने युवक से प्रेम करने की बात कही है. हालांकि बुधवार को उसे कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर 164 का बयान दर्ज कराया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










