Bhagalpur News: मजिस्ट्रेट टिकट जांच अभियान में 179 यात्री धराये

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News: मजिस्ट्रेट टिकट जांच अभियान में 179 यात्री धराये

सोमवार को भागलपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष मजिस्ट्रेट टिकट जांच अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

भागलपुर.

सोमवार को भागलपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष मजिस्ट्रेट टिकट जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे कुल 179 यात्री पकड़े गये. बेटिकट यात्रियों से एक लाख 17 हजार 450 रुपये जुर्माना वसूला गया.

इस अभियान ने भागलपुर स्टेशन पर काउंटर टिकट बिक्री में भी वृद्धि की. इसके अलावा, यात्रियों को स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम), यूटीएस मोबाइल ऐप और क्यूआर-कोड आधारित टिकटिंग सिस्टम का उपयोग करने की सलाह दी गयी. मालदा डिवीजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता के निर्देश पर व सीनियर डीसीएम मालदा अंजन की देखरेख में इस अभियान का नेतृत्व रेलवे न्यायिक मजिस्ट्रेट रिंकी कुमारी व क्षेत्र अधिकारी भागलपुर प्रवीण कुमार ने किया. इसमें वाणिज्य निरीक्षक, टिकट जांच कर्मचारी व आरपीएफ ने सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjiv Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjiv Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन