अगले दो दिनों तक जारी रहेगा पछुआ का कहर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पारा गया 10 डिग्री से नीचे सबौर : सर्द पछुआ हवा के कारण भागलपुर सहित आसपास के इलाके में ठंड बढ़ गयी है. बढ़ती ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या बिगड़ने लगी है. कनकनी के कारण लोग घरों में दुबके रहे और धूप निकलने पर दैनिक कार्य निष्पादन के लिए निकले. बुधवार को जबरदस्त ठंड […]
विज्ञापन
पारा गया 10 डिग्री से नीचे
सबौर : सर्द पछुआ हवा के कारण भागलपुर सहित आसपास के इलाके में ठंड बढ़ गयी है. बढ़ती ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या बिगड़ने लगी है. कनकनी के कारण लोग घरों में दुबके रहे और धूप निकलने पर दैनिक कार्य निष्पादन के लिए निकले. बुधवार को जबरदस्त ठंड रही. बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के डॉ वीरेंद्र कुमार के अनुसार न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है. न्यूनतम तापमान गिरने से कनकनी बढ़ गयी है.
अभी और तापमान गिरने की संभावना है. 25 दिसंबर तक आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान है. जबकि 22 दिसंबर से तापमान में मामूली वृद्धि होने की संभावना है. अगले चार दिनों तक पश्चिमी हवा अधिकतम 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक चलने की संभावना है. भागलपुर सहित आसपास के क्षेत्र में बुधवार को अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रहा. आद्रता 80 प्रतिशत रही. पछुआ हवा की गति 5.3 किलोमीटर प्रति घंटा रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










