बेलहर व सिमरी में राजद, नाथनगर में जदयू, दरौंदा में निर्दलीय, किशनगंज में ओवैसी का उम्मीदवार जीता

भागलपुर : बिहार विधानसभा की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव में सत्ताधारी दल भाजपा और जदयू को झटका लगा है. दरौंदा, बेलहर व सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीटों पर जदयू और किशनगंज में भाजपा को करारी शिकस्त मिली है. जदयू एकमात्र नाथनगर सीट पर जीत हासिल कर सका है. वहीं, समस्तीपुर लोकसभा सीट लोजपा ने बरकरार […]
भागलपुर : बिहार विधानसभा की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव में सत्ताधारी दल भाजपा और जदयू को झटका लगा है. दरौंदा, बेलहर व सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीटों पर जदयू और किशनगंज में भाजपा को करारी शिकस्त मिली है. जदयू एकमात्र नाथनगर सीट पर जीत हासिल कर सका है.
वहीं, समस्तीपुर लोकसभा सीट लोजपा ने बरकरार रखी है. लोजपा उम्मीदवार प्रिंसराज ने कांग्रेस के डाॅ अशोक कुमार को एक लाख से अधिक मतों से हरा दिया. राजद ने जदयू की बेलहर व सिमरी बख्तियारपुर सीटों पर कब्जा जमाया. वहीं किशनगंज की अपनी सीटिंग सीट पर कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही. वहां से ओवैसी की पार्टी ने जीत हासिल की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




