भागलपुर : मेडिकल कॉलेज के छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच बवाल, पथराव, 9 बाइक फूंके

भागलपुर :बिहारकेभागलपुर में मेडिकल कॉलेज के छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच हुए बवाल के दौरान बरारी थाना के सामने की सड़क, मायागंज चौक से लेकर सुधा डेयरी डिपो तक का इलाका दो घंटे तक रणक्षेत्र बना रहा. दोनों पक्षों की ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई. दोनों पक्षों की ओर से तीन जगहों पर आगजनी […]
भागलपुर :बिहारकेभागलपुर में मेडिकल कॉलेज के छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच हुए बवाल के दौरान बरारी थाना के सामने की सड़क, मायागंज चौक से लेकर सुधा डेयरी डिपो तक का इलाका दो घंटे तक रणक्षेत्र बना रहा. दोनों पक्षों की ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई. दोनों पक्षों की ओर से तीन जगहों पर आगजनी कर कुल 9 बाइकों को फूंक दिया गया. घटना को लेकर एसएसपी, सिटी डीएसपी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान दोनों पक्षों को समझाया गया. फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाकर आग पर काबू पाया गया.
स्थानीय लोगों को समझा बुझा कर शांत करने के बाद जब एसएसपी और सिटी डीएसपी मेडिकल कॉलेज के छात्रों को समझाने को पहुंचे तो छात्रों ने अधिकारियों के साथ ही अभद्र भाषा का उपयोग कर उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी. छात्रों को शांत करने के लिये पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा. पुलिस के समझाने के दौरान उपद्रव करने वाले पांच छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लेकर कोतवाली थाना भेज दिया.
वहीं देर रात तक एसएसपी आशीष भारती, सदर एसडीओ आशीष नारायण, सिटी डीएसपी राजवंश सिंह, सीओ सोनू भगत, अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरसी मंडल सहित कई अन्य डाक्टरों के बीच घटना को लेकर बातचीत होती रही. इधर स्थानीय लोगों का आरोप था कि मायागंज मोहल्ले के ही रहने वाले एक दुधवाले की बाइक में मेडिकल कॉलेज के एक छात्र की बाइक से धक्का लगने के बाद छात्रों ने दूधवाले की पिटाई कर दी. जब माेहल्ले के कुछ लोगों ने छात्रों को समझाने की कोशिश की तो छात्रों ने उनकी पिटाई कर उनके बाइक को आग के हवाले कर दिया और फिर मायागंज मोहल्ले में घुसकर छात्रों ने महिला-पुरुष, बच्चों और बूढ़ों की पिटाई कर दी. इधर, मेडिकल कॉलेज के छात्रों का आरोप था कि विवाद स्थानीय लोगों ने शुरू किया और एक छात्र की पिटाई कर दी. उसके बाद मौके पर पहुंचे अन्य छात्रों की भी पिटाई कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




