कर लें तैयारी, बैंकों में दो दिन की हड़ताल, चार दिन तक ठप रहेगा काम

भागलपुर : सितंबर महीने के आखिरी सप्ताह में बैंकों में हड़ताल दो दिनों की रहेगी, लेकिन इसका असर अगले चार दिनों तक देखने को मिलेगा. यानी, ग्राहकों को बैंकिंग सेवा-सुविधा चार दिनों तक नहीं मिलेगी. दरअसल, 26 व 27 सितंबर को बैंक कर्मियों की हड़ताल है, तो इसके बाद 28 सितंबर को माह का चौथा […]
भागलपुर : सितंबर महीने के आखिरी सप्ताह में बैंकों में हड़ताल दो दिनों की रहेगी, लेकिन इसका असर अगले चार दिनों तक देखने को मिलेगा. यानी, ग्राहकों को बैंकिंग सेवा-सुविधा चार दिनों तक नहीं मिलेगी. दरअसल, 26 व 27 सितंबर को बैंक कर्मियों की हड़ताल है, तो इसके बाद 28 सितंबर को माह का चौथा शनिवार व 29 को रविवार का अवकाश है.
सरकारी बैंकों के आपसी विलय के फैसले के विरोध व आठ मांगों के समर्थन में बैंक ऑफिसर्स की चार अलग-अलग यूनियनों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है और इस संबंध में इंडियन बैंक एसोसिएशन को सूचित कर दिया है. इस दौरान डिजिटल और मोबाइल बैंकिंग सुविधा भी प्रभावित हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










