ePaper

बिहार : कुख्यात अपराधी के अस्पताल से फरार होने के मामले में 4 जवान गिरफ्तार

Updated at : 20 Aug 2019 3:43 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : कुख्यात अपराधी के अस्पताल से फरार होने के मामले में 4 जवान गिरफ्तार

भागलपुर : बिहार में सीतामढ़ी के कुख्यात अपराधी विकास झा उर्फ कालिया के अस्पताल से भागे जाने के मामले में हवलदार महेश पासवान, होमगार्ड सियाराम ठाकुर, दीनानाथ सिंह और जेल सिपाही रंजय कुमार मंडल को बरारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सभी पर बरारी इंचार्ज सुनील कुमार झा के बयान पर भ्रष्टाचार अधिनियम के […]

विज्ञापन

भागलपुर : बिहार में सीतामढ़ी के कुख्यात अपराधी विकास झा उर्फ कालिया के अस्पताल से भागे जाने के मामले में हवलदार महेश पासवान, होमगार्ड सियाराम ठाकुर, दीनानाथ सिंह और जेल सिपाही रंजय कुमार मंडल को बरारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सभी पर बरारी इंचार्ज सुनील कुमार झा के बयान पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. संभावना जतायी जा रही है कि गिरफ्तार आयुष झा सहितचार सुरक्षा कर्मी को जेल भेजा जा सकता है.

मामले में बरारी थाना में दर्ज भ्रष्टाचार के केस के अनुसंधान का जिम्मा सिटी डीएसपी राजवंश सिंह को सौंपा गया है. इधर, घटना के बाद कोर्ट, जेल, कोर्ट हाजत और कैदी वार्ड की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन