साहिबगंज-किऊल रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेनें होंगी 22 कोच की, पूरा हुआ सर्वे

भागलपुर : साहिबगंज-भागलपुर-किऊल रेलखंड पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों में कोचों की संख्या कम है. कोचों की संख्या बढ़ा कर कमी को पूरी की जायेगी. इसके मद्देनजर मालदा डिवीजन ने पैसेंजर ट्रेनों में कोचों की कमी को पूरा करने के लिए सर्वे का काम पूरा कर लिया है. जल्द ही चरणबद्ध तरीके से कोचों की […]
भागलपुर : साहिबगंज-भागलपुर-किऊल रेलखंड पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों में कोचों की संख्या कम है. कोचों की संख्या बढ़ा कर कमी को पूरी की जायेगी. इसके मद्देनजर मालदा डिवीजन ने पैसेंजर ट्रेनों में कोचों की कमी को पूरा करने के लिए सर्वे का काम पूरा कर लिया है.
जल्द ही चरणबद्ध तरीके से कोचों की संख्या बढ़ाने का काम होगा. अब तक ज्यादातर पैसेंजर ट्रेनें 18 कोच तक की भी नहीं हैं. इससे लोगों को यात्रा करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. अब ट्रेनों में 22 कोच होने से यात्रियों को राहत मिलेगी. साथ ही इससे रेलवे की आमदनी भी बढ़ेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




