तीन दिनों तक हल्की बारिश की संभावना

सबौर : मंगलवार को तेज धूप के कारण पारा चढ़ा. फिर शाम ढलते ही आकाश में बादल छा गये व तेज हवा से राहत मिली. आज से अगले तीन दिनों तक हल्की वर्षा की संभावना है. अाकाश में बादल छाये रहेंगे. बीएयू के ग्रामीण मौसम सेवा केंद्र के अनुसार 17 से 21 जुलाई के लिए […]
सबौर : मंगलवार को तेज धूप के कारण पारा चढ़ा. फिर शाम ढलते ही आकाश में बादल छा गये व तेज हवा से राहत मिली. आज से अगले तीन दिनों तक हल्की वर्षा की संभावना है. अाकाश में बादल छाये रहेंगे. बीएयू के ग्रामीण मौसम सेवा केंद्र के अनुसार 17 से 21 जुलाई के लिए मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि बुधवार से अगले तीन दिनों में कुल 21 मिमी तक वर्षा हो सकती है.
आकाश में बादल छाये रहेंगे. न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 33. 8 डिग्री सेल्सियस रहा. हवा में नमी की मात्रा 86 प्रतिशत एवं उत्तरी पूर्वी हवा दो किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




