15 से चलेगी गोरखपुर देवघर मेला स्पेशल ट्रेन

Updated at : 11 Jul 2019 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
15 से चलेगी गोरखपुर देवघर मेला स्पेशल ट्रेन

भागलपुर : श्रावणी मेला में देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 15 जुलाई से गोरखपुर से देवघर के लिए मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी. यह ट्रेन 15 अगस्त तक चलेगी. ट्रेन में सभी कोच सामान्य श्रेणी के होंगे. ट्रेन सुबह 9:20 बजे पहुंचेगी और 9:30 में भागलपुर से रवाना होगी. इसके देवघर पहुंचने का समय 2:30 […]

विज्ञापन

भागलपुर : श्रावणी मेला में देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 15 जुलाई से गोरखपुर से देवघर के लिए मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी. यह ट्रेन 15 अगस्त तक चलेगी. ट्रेन में सभी कोच सामान्य श्रेणी के होंगे.

ट्रेन सुबह 9:20 बजे पहुंचेगी और 9:30 में भागलपुर से रवाना होगी. इसके देवघर पहुंचने का समय 2:30 बजे होगा. फिर देवघर से शाम 4:40 बजे भागलपुर के लिए चलेगी और रात 8:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी. इस ट्रेन का नंबर 05010 है.
मेला स्पेशल ट्रेन रात आठ बजे गोरखपुर से खुलेगी. गोरखपुर से खुलने के बाद यह ट्रेन चौरी-चौरा, देवरिया सदर, भटनी, मैरवा, सीवान, एकमा, छपरा, छपरा कचहरी, दिघवारा, सोनपुर, हाजीपुर, देसरी, महनार रोड, शाहपुर पटोरी, मोहीउद्दीन नगर, विद्यापति धाम, बछवारा, बरौनी, बेगूसराय होते हुए सुबह 5:45 बजे मुंगेर पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 05019 अप देवघर से 16 जुलाई से हर शाम 4:40 बजे शाम खुलेगी.
चार एक्सप्रेस ट्रेनों का सुलतानगंज में होगा ठहराव
भागलपुर . श्रावणी मेला में सुलतानगंज स्टेशन पर चार एक्सप्रेस ट्रेनों का 16 जुलाई से ठहराव आरंभ होगा. इन चार ट्रेनों का ठहराव दो मिनट के लिए होगा. यह ठहराव मेला तक रहेगा. यहां रुकने वाली ट्रेनों में भागलपुर-यशवंतपुर अंग एक्सप्रेस, मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस, भागलपुर-अजमेर शरीफ एक्सप्रेस और कामख्या-गया एक्सप्रेस शामिल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन