भागलपुर : थाना परिसर में बम विस्फोट में बुजुर्ग महिला घायल

Updated at : 09 Jul 2019 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर : थाना परिसर में बम विस्फोट में बुजुर्ग महिला घायल

भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले के नाथनगर थाना परिसर में मंगलवार को बम विस्फोट में एक बुजुर्ग महिला घायल हो गयी. नाथनगर थाना निरीक्षक मोहम्मद अली साबरी ने बताया कि घायल महिला का नाम बुनकी देवी (70) है, जिन्हें इलाज के लिए जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस […]

विज्ञापन

भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले के नाथनगर थाना परिसर में मंगलवार को बम विस्फोट में एक बुजुर्ग महिला घायल हो गयी. नाथनगर थाना निरीक्षक मोहम्मद अली साबरी ने बताया कि घायल महिला का नाम बुनकी देवी (70) है, जिन्हें इलाज के लिए जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि मानसिक तौर पर विक्षिप्त दिखने वाली बुनकी देवी एक पोटली लेकर थाना परिसर आयी थीं जिसमें उक्त बम था. साबरी ने आशंका व्यक्त की कि उक्त महिला, जिसे कचरा चुनने की आदत थी, वह पिछले कई साल से अमूमन हर रोज आया करती थी और उसके थाना पहुंचने पर पुलिसकर्मी उसे खाना देते थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन