वाटर वर्क्स के पोखर में मरीं मछलियां, जांच का निर्देश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
भागलपुर : आंधी और बारिश के कारण बरारी वाटर वर्क्स से पानी की सप्लाई बंद हाे गयी थी. गुरुवार की सुबह वाटर वर्क्स के पोखर में कई मछलियां मरी नजर आयीं. इससे आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी. जानकारी के अनुसार पहले भी पोखर में मछली मरती रही है. इस बार सफाई नहीं […]
विज्ञापन
भागलपुर : आंधी और बारिश के कारण बरारी वाटर वर्क्स से पानी की सप्लाई बंद हाे गयी थी. गुरुवार की सुबह वाटर वर्क्स के पोखर में कई मछलियां मरी नजर आयीं. इससे आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी.
आपके शहर में
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पहले भी पोखर में मछली मरती रही है. इस बार सफाई नहीं होने और पानी कम रहने के कारण मछली मरने की बात सामने आ रही है. इसकी सूचना पर बुडको के कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार ने बुडको की टीम के साथ वाटर वर्क्स का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी पैन इंडिया से ली.
भीड़ जुट गयी : मछली मरने की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. इस दौरान निगम के एक अभियंता भी वाटर वर्क्स पहुंचे, लेकिन उन्होंने कुछ बोलने से परहेज किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन