दो अक्तूबर तक गांवों में शुरू करें कचरा प्रबंधन

Published at :28 Jun 2019 2:29 AM (IST)
विज्ञापन
दो अक्तूबर तक गांवों में शुरू करें कचरा प्रबंधन

दिसंबर 2019 तक नल जल योजना को पूरा करने का निर्देश भागलपुर : पंचायती राज विभाग ने महत्वपूर्ण योजनाओं की समय-सीमा निर्धारित करते हुए लक्ष्यों की उपलब्धि हासिल करने का निर्देश जिलाधिकारी को दिया है. दो अक्तूबर तक पंचायतों में ठाेस अपशिष्ट प्रबंधन व वेस्ट डिस्पोजल का काम शुरू कराने को कहा है. इसके तहत […]

विज्ञापन

दिसंबर 2019 तक नल जल योजना को पूरा करने का निर्देश

भागलपुर : पंचायती राज विभाग ने महत्वपूर्ण योजनाओं की समय-सीमा निर्धारित करते हुए लक्ष्यों की उपलब्धि हासिल करने का निर्देश जिलाधिकारी को दिया है. दो अक्तूबर तक पंचायतों में ठाेस अपशिष्ट प्रबंधन व वेस्ट डिस्पोजल का काम शुरू कराने को कहा है. इसके तहत डोर टू डोर कचरा उठाव, लैंड फील साइट का चयन और प्रत्येक 15 दिनों पर गांव की गलियों व नालियों की सफाई शुरू की जायेगी.
30 जून तक मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना की हर घर नल का जल योजना में वार्डों द्वारा निर्माण किये जानेवाले सभी योजनाओं में काम शुरू करने का निर्देश दिया है. दिसंबर 2019 तक हर घर नल का जल योजना को पूर्ण करना है. निर्देश है कि आठ फीट से छोटी गलियों में पेवर ब्लॉक का इस्तेमाल होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन