bhagalpur news. भागलपुर में 13 पुलिस अधिकारियों का तबादला

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. भागलपुर में 13 पुलिस अधिकारियों का तबादला

भागलपुर में कई पुलिस अधिकारियों के तबादले.

विज्ञापन

– एसएसपी ने बदले कई थानों के प्रभार, क्राइम ब्रांच का कमान श्यामला कुमार, महिला थाना में रीना कुमारी की पोस्टिंग

संवाददाता, भागलपुरजिले के पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है. शनिवार को एसएसपी ह्रदय कांत ने 13 पुलिस अधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदलते हुए नयी तैनाती दी. इस क्रम में पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर श्यामला कुमार को क्राइम ब्रांच का प्रभारी बनाया गया है. वहीं, अवर निरीक्षक (एसआइ) प्रीति कुमारी को कोतवाली थाना में अपर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है. वे अब तक पुलिस लाइन में कार्यरत थीं. डीसीसी कार्यालय में पदस्थापित एसआइ मुलायम यादव को अभियोजन शाखा, पुलिस कार्यालय भेजा गया है. स्पीडी ट्रायल शाखा में तैनात एसआइ रीना कुमारी को महिला थाना में नयी तैनाती दी गयी है. एसआइ विष्णुदेव मंडल को सन्हौला थाना भेजा गया है, जबकि अभियोजन शाखा, पुलिस कार्यालय में तैनात एसआइ मधु कुमारी को भी सन्हौला थाना में पदस्थापित किया गया है. साइबर थाना के एसआइ प्रिय रंजन-02 को हबीबपुर थाना भेजा गया है.

पुलिस लाइन के एसआइ अरविंद पासवान की तिलकामांझी थाना में पोस्टिंग

पुलिस लाइन के एसआइ अरविंद पासवान को तिलकामांझी थाना में, एसआइ विजय कुमार को शाहकुंड थाना में और एसआइ जगनंदन यादव को गोराडीह थाना में नयी तैनाती मिली है. एसआइ अरविंद कुमार को पुलिस लाइन से हटाकर हबीबपुर थाना भेजा गया है. वहीं, एएसआइ कार्तिक कौशल को अभियोजन शाखा, पुलिस कार्यालय से कंट्रोल रूम में और एएसआइ राखी घोषाल को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर ईशाकचक थाना के विधि-व्यवस्था इकाई में तैनात किया गया है. जानकारी दी गयी है कि विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण के उद्देश्य से तबादले किये गये हैं. एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन